हमने 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में यह तो केवल शुरुआत है। हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि हम और अधिक बड़े स्तर पर निवेश कैसे कर सकते हैं। हम वहाँ AI मॉडल्स को ट्रेन करने पर काम कर रहे हैं और मेरा मानना है कि पीएम मोदी का नेतृत्व शानदार रहा है, जिसने यह सुनिश्चित किया है कि भारत न केवल अपने मौजूदा निवेशकों को बनाए रखे, बल्कि टेक्नोलॉजी में निवेश के माध्यम से और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण करे। यही हमारी प्रतिबद्धता है।