बाबा कल्याणी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की फैसले लेने की त्वरित क्षमता और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने की उनकी क्षमता असाधारण है। हमें अपनी एक कंपनी को गुजरात में स्थानांतरित करने की जरूरत थी। मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उनसे संपर्क करने के कुछ ही समय बाद हमें एक स्थान का प्रस्ताव दिया गया और सारी प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी पूरी कर दी गईं। मैंने अपने अनुभव में अब तक ऐसा कभी नहीं देखा था कि किसी भी सरकार में इतनी त्वरित निर्णय क्षमता और प्रभावी ढंग से कोई काम करवाया हो।