बाबा रामदेव
मोदीजी ने वोट बैंक बनाने वाला नहीं, देश बनाने वाले कार्य किए हैं।देश की आंतरिक व वाह्य सुरक्षा, देश में अच्छी नीतियां बनाना तथा उन्हें क्रियान्वित करना तथा पूरे विश्व में भारत को सम्मान दिलाना, ये तीन सबसे बड़े कार्य किए हैं। और किसी भी आदर्श सरकार के येही सबसे बड़े उत्तरदायित्व होते हैं। मोदी जी संपूर्ण भारत वा भारतीयता का, सत्य, धर्म, न्याय, शौर्य, स्वाभिमान का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे गौरवशाली स्वर्णिम अतीत, सामर्थ्यवान वर्तमान व परम वैभवशाली भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।