बेंजामिन नेतनयाहू, प्रधानमंत्री, इजरायल
प्रधानमंत्री मोदी, आपकी ‘मेक इन इंडिया’ पहल हमारे ‘मेक विद इंडिया’ पॉलिसी के अनुरूप है। हम दोनों देशों के बीच तकनीक के क्षेत्र में और अधिक सहयोग बढ़ाने के लिए 40 मिलियन डॉलर के नवाचार निधि (इनोवेशन फंड) स्थापित कर रहे हैं। हमारी भागीदारी पानी, कृषि, सुरक्षा, ऊर्जा और कई अन्य क्षेत्रों में है। मेरा मानना है कि सफलता का सूत्र सरल है: ‘I2 T2’ - इंडियन टैलेंट, इजरायली टेक्नोलॉजी अर्थात भारतीय प्रतिभा और इजरायली तकनीक। यह भविष्य में इजरायल-भारत के बेहतर संबंधों का द्योतक है।