बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल के प्रधानमंत्री
भारत आज दुनिया में ऊंचे स्थान पर पहुंच गया है। उसने एक के बाद एक बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत ने यह किया, भारत ने वह किया। लेकिन सबसे पहले यह नरेन्द्र ने किया, और उनके साथ भारत की जनता ने किया। मैं बेहद खुश हूं और बस इतना कहना चाहता हूं, और आगे, और आगे, और आगे। क्योंकि आपके नेतृत्व के इन बारह वर्षों में आपने सुधार शुरू किए, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाया और रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण, जीवन स्तर, ऊर्जा, तकनीक और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठाए।