प्रधानमंत्री मोदी का पर्सनली गले मिलना कुछ खास है। इसे दुनिया भर में 'मोदी हग' के नाम से जाना जाता है। जब आप किसी को कसकर गले लगाते हैं, तो सच में, आप जानते हैं कि यह कोई दिखावा नहीं है। यह असली चीज है। इसे 'मोदी हग' कहा जाता है और मैं ‘क्नेसेट’ के हर सदस्य की तरफ से आपको वह ‘हग’ लौटाना चाहता हूँ; यह सिर्फ हमारी निजी और साहसी दोस्ती का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमारे दोनों देशों के बीच मौजूद गर्मजोशी को भी दर्शाता है।