बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल के प्रधानमंत्री
नरेन्द्र, मेरे प्रिय मित्र, आज आपकी यात्रा से मैं बेहद भावुक हूं। चूंकि मुझे डिप्लोमैटिक रहना है, इसलिए मैं इसे किसी क्रम में नहीं रखूंगा, वरना मुश्किल में पड़ जाऊंगा। लेकिन सच कहूं तो आपकी इस यात्रा से मैं जितना भावुक हुआ हूं, उतना पहले कभी नहीं हुआ। आप इजराइल के महान मित्र हैं, भारत और इजराइल की साझेदारी के मजबूत समर्थक हैं और वैश्विक मंच पर एक बड़े नेता हैं।