बॉब मोरित्ज़, चेयरपर्सन, PwC
भारत पहले से ही डिजिटल क्रांति के लिए तैयार था और इससे उसे AI के साथ अगली छलांग लगाने में मदद मिलेगी। जब आप बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय सेवा प्रणाली, स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली और हां, यहां तक कि शिक्षा प्रणाली के बारे में सोचते हैं तो वास्तविकता यह है कि देश ने वास्तव में भारी मात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। गति और पैमाने के मामले में AI वास्तव में अच्छा है। और यदि आप पैमाने के बारे में सोचते हैं, तो आपके पास भारत है। यह बहुत लाभदायक होगा, जिससे हमें भारत के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ेगा।