ब्रायन पी श्मिट, नोबेल पुरस्कार विजेता
यह वास्तव में बहुत ही सुखद था। हम यहाँ ऑस्ट्रेलिया में क्या कर रहे हैं तथारिसर्च और साइंस में हम एक साथ कैसे काम कर सकते हैं,इस बारे में उन्हें पर्याप्त जानकारी है। वर्ल्ड क्लास साइंस में भारत की प्रदर्शन क्षमता एक पायदान अधिक हो गई हैक्योंकि भारत विज्ञान और वैज्ञानिकों में निवेश करके उन्हें उपकरण और क्षमता प्रदान कर रहा है,ताकि वे समीक्षा पर प्रश्न पूछ सकें।पीएम मोदी निश्चित रूप से मेरे जीवनकाल में भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और उनसे बात करने के बाद ही मैं देख सकता हूँ कि वह इतने मिलनसार कैसे हैं, क्योंकि वे लोगों से बात करने विशेषकर उन्हें सुनने में दिलचस्पी लेते हैं और वह बात करने वाला फिर चाहे अमेरिका का राष्ट्रपति हो या कोई ऐसा व्यक्ति, जिससे वह पहली बार मिल रहे हों।