भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे
मैं पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई मानता हूँ। वे मेरा मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए मैं उन्हें अपना मेंटर मानता हूँ, और उनके साथ हर मुलाकात बहुत खास होती है। इस बार भी, हमने बहुत ही संक्षेप में BIMSTEC की कार्यवाही और BIMSTEC में भारत के Leadership Role के बारे में बात की, क्योंकि यह सबसे बड़ा देश, BIMSTEC का सबसे बड़ा मेंबर स्टेट, सबसे ज़्यादा आबादी वाला मेंबर स्टेट, सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और BIMSTEC क्षेत्र का सबसे शक्तिशाली देश है। हम भारत के नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और प्रधानमंत्री मोदी उस नेतृत्व का प्रयोग कर रहे हैं। इसलिए मैंने बताया कि BIMSTEC के लिए आखिरकार कुछ हासिल करने, अपनी कुछ क्षमता को साकार करने में कितनी अच्छी चीजें दिख रही हैं।