मयंक अग्रवाल, भारतीय क्रिकेटर
पीएम मोदी जैसे विजनरी लीडर से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। देश के प्रति उनके जितना समय व ऊर्जा का समर्पण विलक्षण है साथ ही जितने घंटे वह योजनाओं के क्रियान्वयन पर देते हैं, हम उस आदर्श पर चलने के आकांक्षी हैं। वह अपने समय से 10-15 साल आगे की सोच रखते हैं और यह वास्तव में बहुत अच्छा है और देश के लिए निसंदेह एक शुभ संकेत है।