माधवन मेनन, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड
अंतरिम बजट में बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ टूरिज्म पर ध्यान केंद्रित किया गया है, हमारा मानना है कि यह एविएशन, टूरिज्म और संबद्ध क्षेत्रों में कई गुना प्रभाव पैदा करेगा, जिससे ग्रोथ और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। पोर्ट और मेट्रो/रैपिड से ट्रांसपोर्ट विस्तार के साथ-साथ पीएम-गति शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से प्रमुख रेल कनेक्टिविटी कॉरिडोर्स का कार्यान्वयन टूरिज्म के लिए वैल्युएबल मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा, 11.11 लाख करोड़ रुपये का मजबूत कैपिटल एक्सपेंडिचर, GDP का 4% है, देश की ग्रोथ पोटेंशियल और रोजगार सृजन के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा।