माधुरी दीक्षित
मैं प्रधानमंत्री के प्रतिबद्ध नेतृत्व की प्रशंसा करती हूं, जो उन्होंने सरकार के प्रत्येक कार्यक्रम को लेकर दिखाया है। चाहें वो स्वास्थ्य हो, सफाई हो, वित्तीय समावेश हो या डिजिटल पहुंच। प्रधानमंत्री जिस तरह खुद को लोगों से जोड़ते हैं, मैं उसकी भी प्रशंसक हूं, फिर चाहे वो उनकी निजी यात्रा हो (पानीपत की तरह), रेडियो हो या सोशल मीडिया के जरिए हो।