हमने एक ऐसी चीज के बारे में बात की, जिसके लिए उनमें और मुझमें, दोनों में ही बहुत पैशन है,जो कि ‘स्वच्छता’ है। आप जानते हैं ‘स्वच्छ भारत अभियान’के बारे में! श्री मोदी विश्व स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन चेंजमेकरहैं। बिल्कुल! नंबर वन; और इस फ्रंट पर कोई अन्य उनके आसपास भी नहीं है।मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूँ लेकिन इस महत्वपूर्ण क्षेत्र औरउसकेसोशलइम्पैक्ट के संदर्भ में कहूँगा कि दुनिया में कोई भी प्रयास ‘स्वच्छ भारत कार्यक्रम’जैसा व्यापक नहीं है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा सेनिटेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम है। आप जानते हैं कि भारत में इस मुद्दे के लिए सामाजिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति पैदा करने के लिए श्री मोदी का प्रभाव बहुत बड़ा रहा है तथाउनका यह सामाजिक प्रभाव असंदिग्ध है। यह सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है जिसे मैंने पिछले 15-20वर्षों में भारत में घटित होते देखा है जब से मैं आपके देश की यात्रा कर रहा हूँ।