भारत को अभी एक अच्छे बाजार के रूप में देखा जा रहा है और मैं मानता हूँ कि इसका कारण है - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये जा रहे सुधार। सबसे पहले, टैक्स के नियमों को बदला जा रहा है और यह बहुत बड़ी पहल है। एक तथ्य यह भी है कि राज्यों में हुए हाल के चुनावों में उनकी सफलता से लोगों में यह विश्वास जगा है कि सुधार कार्य आगे भी इसी तरह चलते रहेंगे। देश में हो रहे विकास के ये मुख्य घटक हैं। मुझे ऐसा लग रहा था कि नोटबंदी का कदम मोदी को कमजोर कर सकता है लेकिन वास्तव में ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने अपने इस कदम को सफलतापूर्वक लागू किया और मुझे उम्मीद है कि उनकी सफ़लता आगे भी जारी रहेगी।