मार्क वाइनबर्गर, चेयरमैन, अर्न्स्ट एंड यंग
इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी अर्थव्यवस्था को दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए खोलने हेतु भारत के दृष्टिकोण में बदलाव ला रहे हैं। उनकी सरकार ऐसे सुधारों को लागू करने का प्रयास कर रही है जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को व्यापक रूप से बेहतर बनाने में मदद मिले जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश से लेकर गाँवों तक पहुँच और जीएसटी के रूप में ‘एक कर ढांचा’ का निर्माण आदि शामिल हैं।