मार्क वाइनबर्गर, चेयरमैन, अर्न्स्ट एंड यंग
भारत अभी दुनिया के शीर्ष निवेश स्थलों में से एक है। यह देश की स्थिर अर्थव्यवस्था और कम मुद्रास्फीति के अलावा जीएसटी और नए दिवालिया कानून जैसे सुधारों का परिणाम है। नोटबंदी, जिसे पहले विकास के मार्ग में बाधा बताया जा रहा था, से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर होगा।