मार्टिन सोरेल, एक्जीक्यूटिव चेयरमैन, S4 कैपिटल
भारत में आगामी चुनाव में, हमें भरोसा है कि पीएम मोदी फिर से चुने जाएंगे और यह भारत तथा दुनिया के लिए अच्छा है। वह (पीएम मोदी) देशों की ब्रांडिंग और ब्रांडिंग विधा के अगुआ हैं। उन्होंने पोजिशनिंग (भारत) पर शानदार काम किया है और अगर आप भारत में जीडीपी ग्रोथ, पिछले साल के इस साल के अनुमान को देखें, तो यह कई अन्य देशों से बहुत आगे है। भारत बहुत अच्छी स्थिति में है और इसमें बहुत मजबूत विकास क्षमता है। भारत, 2025 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। मैं भारत को लेकर बहुत अधिक उत्साहित हूं।