प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक सफल रही। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। लॉकहीड मार्टिन का भारत सरकार और भारतीय उद्योग के साथ साझेदारी का पुराना इतिहास है जिसके तहत कंपनी भारत को राष्ट्रीय सुरक्षा में काम आने वाले उत्पाद और तकनीक उपलब्ध कराता है जो अमेरिका और भारत के आर्थिक लाभ के साथ-साथ रोजगार के भी अवसर पैदा करता है।