मुकेश अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज
हमारे प्रिय नेता, जो हमारे समय के सबसे महानतम ग्लोबल लीडर के रूप में उभरे हैं; वह भारत के इतिहास के सबसे सफल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी हैं। विदेश में मेरे मित्र मुझसे पूछते हैं: उस नारे का क्या अर्थ है जो लाखों भारतीय लगा रहे हैं: मोदी है तो मुमकिन है? मैं उनसे कहता हूं: इसका मतलब है, भारत के प्रधानमंत्री अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और कार्यान्वयन से असंभव को संभव बनाते हैं! वे इससे सहमत हैं, और वे भी यह कहते हैं: 'मोदी है तो मुमकिन है!'