पीएम मोदी के विजन के तहत वित्त मंत्री ने आज 2025 का केंद्रीय बजट पेश किया है...यह बजट विकसित भारत की दिशा में उठाए गए कदमों को आगे बढ़ाएगा और पूरा करेगा...पीएम मोदी ने इस बजट को चार भागों में बांटा है...पिछले 10 सालों में पीएम के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था का विकास हुआ है और इस बजट से इसमें और तेजी आएगी...मध्यम वर्ग को कई लाभ मिलेंगे, जो स्वागत योग्य कदम है...यह एक महत्वपूर्ण कदम है कि अगले तीन सालों में सभी अस्पतालों को कैंसर सेंटर दिया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को मिलेगा।