योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज मा. केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 ‘विकसित भारत’ के निर्माण का एक प्रेरणादायी संकल्प-पत्र है। यह बजट युवाओं को अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन, मध्यम वर्ग को राहत और श्रमिकों को सम्मान प्रदान करेगा तथा नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को नई गति देने के साथ ही कृषि, ग्रामीण विकास, अवसंरचना, पर्यटन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हुए ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार करेगा।