योगेश चंद्र देवेश्वर
मैं आपके जन्मदिन पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो! आपके विज़न, आपके स्पष्ट विचारों एवं कार्यों जिनके माध्यम से आप उत्साह और एक निश्चित उद्देश्य के साथ शासन प्रक्रिया को चलाते हैं, और भारत की कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण चुनौतियों से निपटने के लिए आपने जो दूरदर्शिता और अंतर्दृष्टि दिखाई है, मैं उनसे काफी प्रेरित हूँ। आपकी अनंत ऊर्जा, अदम्य साहस, ईमानदारी, प्रतिबद्धता और हमेशा आगे बढ़ कर नेतृत्व करने का साहस सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आपके द्वारा शुरू की गई विभिन्न बहुआयामी पहल ने भारतीय उद्यमशीलता की भावना को जगाया है, उसमें एक नई जान फूंक दी है और इससे अरबों लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था में आवश्यक बदलाव लाने की एक नई आशा जगी है। आपको हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। - वाईसी देवेश्वर, अध्यक्ष, आईटीसी लिमिटेड