रणबीर कपूर, अभिनेता
हम सभी अभिनेता और निर्देशक 4-5 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलने गए थे। आप उन्हें टेलीविजन पर देखते हैं, आप देखते हैं कि वे कैसे बात करते हैं - वे एक बेहतरीन वक्ता हैं। मुझे वह पल याद है जब हम बैठे थे और वे अंदर आए। उनमें एक चुंबकीय आकर्षण है... पीएम मोदी ने हरेक से व्यक्तिगत बातें कीं। मेरे पिता उस समय इलाज के लिए जा रहे थे, इसलिए उन्होंने मुझसे पूछा कि इलाज और बाकी सब कैसा चल रहा है। उन्होंने आलिया, विक्की कौशल और करण जौहर से अलग-अलग विषयों पर बातचीत की। सब कुछ बेहद निजी था। इस तरह का प्रयास, आप महान पुरुषों में देखते हैं।