रवि शंकर प्रसाद, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और कानून एवं न्याय मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर भाषण व्यापक और जीवन के हर पहलू को छूने वाला था, जिसमें उन्होंने अपने नेतृत्व के ठोस उपलब्धियों को समझाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तव में इस देश को उज्ज्वल भविष्य के लिए जगा दिया, जिसका भारत हकदार था। बहुत अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री ने डाक भुगतान बैंक, बीएसएनएल के बदलाव के बारे में बात की, जो मैंने हाल में मंत्री के रूप में जुटाया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में बड़ी संख्या में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की स्थापना हुई है। साथ ही आधार की बढ़ती भूमिका के बारे में कहते हुए कहा कि ये बहुत उत्साहित करने वाला है।