पिछले 4 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के निरंतर, अथक और सक्रिय नेतृत्व से देश ने प्रगति की है। उनके कारोबार सुगमता रैकिंग में शीर्ष 50 देशों में शामिल होने के लक्ष्य को लेकर उम्मीद जगी है। मेरा मानना है कि इनमें से कई चीजें आगे देश की विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधार लाने में काफी सकारात्मक साबित होंगी।