रिचर्ड हॉर्टन, संपादक, द लांसेट, ब्रिटेन की चिकित्सा पत्रिका
प्रधानमंत्री ने भारत में स्वास्थ्य के महत्व को न केवल नागरिकों के प्राकृतिक अधिकार के तौर पर बल्कि उभरते मध्यवर्ग की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राजनीतिक औजार के तौर पर लिया है। सालों की अनदेखी के बाद भारत सरकार ने स्वास्थ्य के बारे में व्यापक जन असंतोष को पहचाना। इस साल शुरु की गई आयुष्मान भारत नामक पहल के तहत पीएम मोदी ने 2 नए अहम कार्यक्रम शुरु किए हैं। इन दोनों कार्यक्रमों से उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और इलाज पर लोगों की जेब कम ढीली होगी।