रितेश अग्रवाल, फाउंडर & ग्रुप CEO, OYO
इस वर्ष के बजट में टूरिज्म को प्रमुख प्राथमिकता के रूप में केंद्र में देखना सुखद है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत, विश्व का टूरिज्म सेंटर बनने के लिए बहुत अच्छी स्थिति में है। इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार पर सरकार का ध्यान हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जिससे अधिक विविध प्रकार के टूरिस्ट आकर्षित होंगे। बेहतर सड़कों, एयरपोर्ट्स और रेल के माध्यम से बढ़ी हुई कनेक्टिविटी भारत के अविश्वसनीय पर्यटन स्थलों को और अधिक सुलभ बनाएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेड से रोजगार सृजन और आर्थिक विकास भी होगा, जिससे स्थानीय समाज और कारोबार को लाभ होगा।