लक्ष्मी मित्तल, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, आर्सेलरमित्तल
आज, भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता है। यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता और कार्यकुशलता का परिचायक है। इस वर्ष G20 की अध्यक्षता के दौरान भारत की छवि और अधिक निखर गई। G20 ने न केवल भारत की कूटनीतिक और संगठनात्मक सफलता का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि देश को ग्लोबल कंसेंसस बिल्डर के रूप में उभरने में भी मदद की।