प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कौशल में एक दुर्लभ संयोग यह है कि वो जन साधारण के साथ ही विशिष्ट लोगों को भी खुद से जोड़ लेते हैं। उन्होंने विदेश में अपनी यात्राओं के दौरान जिस तरह भारतीय मूल के लोगों को मोहित किया, वो अभूतपूर्व था। इसके साथ ही विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनका संवाद और उनकी कूटनीतिक पहल और उसकी सफलता ने उनके सबसे बड़े आलोचकों को भी आश्चर्य में डाल दिया और वो इस बात से प्रभावित हुए।