लिंग हाई, प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल मार्केट, मास्टरकार्ड
भारत के डिजिटाइजेशन और वित्तीय समावेशन प्रयासों का उद्देश्य अमीरों और गरीबों के इस मुद्दे का समाधान करना है, और इसका एक महत्वपूर्ण पहलू SME है। भारत को लेकर काफी आशावाद है। यदि आप जनसांख्यिकी, इन्फ्लेशन में कमी, खर्च करने की क्षमता, निर्यात, सेवा क्षेत्र जैसे बुनियादी सिद्धांतों को देखें, तो भारत के लिए बहुत सी चीजें मजबूत हो रही हैं। लोगों में आत्मविश्वास है, जो विकास को गति दे रहा है।