लीना नायर, शनेल सीईओ
प्रधानमंत्री से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उनसे बात करना मेरे लिए गर्व का क्षण था। वह मेरी उपलब्धियों के बारे में बहुत उत्साहित थे लेकिन महत्वपूर्ण बात यह थी कि वह इस बात के लिए बहुत उत्सुक थे कि मैं अन्य महिलाओं और लड़कियों का समर्थन करना जारी रखूं तथा भारत से आने वाली कई महिलाओं और लड़कियों के लिए एक आदर्श बनूं। तो, आप महिलाओं को कारोबार में और आगे बढ़ने और विकसित होने के सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक समर्थन देने के उनके जुनून और प्रतिबद्धता को देख सकते हैं।