मैं देखती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री वास्तव में यह सुनिश्चित करने में रुचि रखते हैं कि भारत सभी के लिए एक इन्वेस्टमेंट हब है और वह कारोबार के लिए भारत के साथ संबंध बनाने तथा भारत में इन्वेस्टमेंट को आसान बनाना चाहते हैं। हमने भारत के विकास, विशेषकर कढ़ाई उद्योग पर बात की। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि खादी कपड़े को वैश्विक स्तर पर कैसे लाया जा सकता है। वह भारत के घरेलू हस्तशिल्प के प्रति बहुत प्रतिबद्ध और प्रोत्साहित करने वाले हैं।