मैं इस कार्यक्रम के आयोजन में उनकी क्षमता के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय लोगों को धन्यवाद देता हूं। आज जब मैं प्रिय (महात्मा) गांधी को श्रद्धांजलि देने गया तो मैं भावुक हो गया। मेरे राजनीतिक जीवन में गांधी के बहुत मायने हैं। अहिंसा एक सिद्धांत है जिसका मैं पालन करता हूं। ब्राज़ील इस स्तर के आयोजन की मेजबानी करने में सक्षम है। आइए अधिक विमर्श करें और एक लोकप्रिय जी-20 को बढ़ावा दें ताकि समाज इसमें भागीदारी कर सके।