सरकार ने अगले दो वर्षों के लिए फिस्कल डेफिसिट का रास्ता स्पष्ट रूप से निर्धारित किया है, और यह अंतरिम बजट की मुख्य विशेषताओं में से एक है। टैक्स-जीडीपी रेश्यो में सुधार हुआ है जिससे अधिक खर्च करने का विश्वास मिलता है और यह फिस्कल डेफिसिट को बढ़ाने में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। इसका अलावा, इंफ्रास्ट्रक्चर और किफायती आवास पर निरंतर ध्यान एक बड़ा सकारात्मक पहलू है। कुल मिलाकर यह विकासोन्मुख बजट है।