प्रधानमंत्री ने सब्सिडी और सार्वजनिक संसाधनों की इलेक्ट्रॉनिक नीलामी का डिजिटलीकरण कर ऐतिहासिक रूप से भ्रष्टाचार से छलनी हो चुके क्षेत्रों में पारदर्शिता लाने का काम किया। नौकरशाही, जिसकी दक्षता हमारे विकास के लिए आवश्यक है, उसे ज्यादा जवाबदेह बनाया। एक व्यक्ति जिसने 21वीं सदी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पीढ़ीगत परिवर्तन करने का वादा किया है, ने राष्ट्रीय गौरव की एक नई भावना पैदा की है।