वेणु श्रीनिवासन, टीवीसी के चेयरमैन
बीते (दो) सालों में मैंने जो सबसे स्पष्ट परिवर्तन देखा है वो ये है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम एक बहुत बड़े दावेदार के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। यह स्थान हमें मेक इन इंडिया की बदौलत मिला है। उन्होंने अपने वैश्विक समुदाय तक पहुंचने के अथक प्रयासों के जरिए भारत को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मंच पर एक मजबूत स्थान देने का काम किया है, साथ ही अपने आत्म-सम्मान और आत्म-निष्ठा को भी बनाए रखा। अब हमारा समय है, और भारत का इससे बेहतर नेतृत्व कोई नहीं कर सकता।