सरकार द्वारा G20 की अध्यक्षता के संचालन में उल्लेखनीय बात यह थी कि यहां ऐसा कुछ किया गया, जो पहले किसी भी G20 अध्यक्षता में नहीं हुआ था। सरकार ने वास्तव में इसे एक विशाल राष्ट्रव्यापी आयोजन बना दिया। 58 शहरों में 200 बैठकें, बड़े पैमाने पर गतिविधियां और G20 आयोजन को एक तरह से पीपुल्स G20 में बदलना...जिसमें सार्वजनिक कार्यक्रम, सिविल सोसाइटी और थिंक टैंक मीटिंग शामिल थीं, ये सभी चीजें अभूतपूर्व थीं। किसी भी अन्य देश ने इस स्तर का आयोजन पहले नहीं किया है।