भारत जैसे विशाल देश का नेतृत्व करना - जो दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है - सबसे कठिन कामों में से एक है। लेकिन महामहिम, अपने नेतृत्व और 140 करोड़ लोगों की निस्वार्थ सेवा के माध्यम से, आपने न केवल भारत के लोगों का बल्कि भूटान और पूरे विश्व का प्यार, स्नेह और सम्मान अर्जित किया है।