शेरिंग तोबगे, भूटान के प्रधानमंत्री
मैंने वर्ल्ड लीडर्स को यह कहते सुना है कि उनकी कंट्री फर्स्ट है। मैंने इतिहास में कभी भी, दुनिया में कहीं भी, इतने बड़े देश के नेता को ‘नेबरहुड फर्स्ट’ कहते नहीं सुना। यह एक शानदार अवसर है। मैं अन्य पड़ोसी देशों के लिए नहीं बोल सकता, लेकिन भूटान के लिए, ‘नेबरहुड फर्स्ट’ का अर्थ है- दो देशों के बीच और भी गहरी दोस्ती तथा भारत से और भी ज़्यादा समर्थन और सहायता। इसने हमें अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और अपने विकास लक्ष्यों को पूरा करने में मदद की है।