श्री चिराग पासवान, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
यह बजट केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने वाला रोडमैप है। इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें निरंतरता और स्थिरता की झलक मिलती है। यह लगातार नौवीं बार है जब एक ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री जी ने बजट पेश किया है, जो देश की आर्थिक नीतियों के प्रति सरकार की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है।