श्री मुकेश अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
आज 1.45 अरब भारतीयों के लिए एक उत्सव का दिन है। यह हमारे परम आदरणीय और प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का 75वाँ जन्मदिन है। भारत के समस्त व्यापारिक समुदाय, रिलायंस परिवार और अंबानी परिवार की ओर से, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को हार्दिक बधाई देता हूँ। यह कोई संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल में आ रहा है। मेरी हार्दिक कामना है कि जब स्वतंत्र भारत 100 वर्ष का हो जाए, तब भी मोदी जी भारत की सेवा करते रहें