श्री रवींद्र जडेजा, भारतीय क्रिकेटर
मोदी जी से मेरी पहली मुलाक़ात 2010 में हुई थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे... मोदी जी आए और सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। यही मेरी उनसे पहली मुलाक़ात थी। उस समय हमारे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेरा उनसे परिचय कराया। मोदी जी मुस्कुराए और धोनी से बोले, "इसका ख़्याल रखना... यह हमारा लड़का है।" उनके जैसे पद पर बैठे किसी व्यक्ति के मुँह से, ख़ासकर मेरी टीम के सामने, यह साधारण सी बात सुनकर मुझे बहुत गर्व और खुशी हुई।