मैं मानता हूँ कि काले धन और भ्रष्टाचार एवं आतंकवादियों की फंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री द्वारा बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों के लिए यह काफ़ी आनंद का क्षण है। आम आदमी राहत की सांस लेगा क्योंकि इससे आर्थिक समानता आएगी और हमारे युवा लोगों के लिए संभावनाएं बेहतर होंगी। मैं ऐसा साहसिक कदम उठाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं। इस निर्णय पर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं लेकिन दीर्घकालीन दृष्टि से यह देशहित में है।