मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, भारत को सेमीकंडक्टर्स के लिए ग्लोबल हब बनाने का आपका (पीएम मोदी) विजन भविष्य में एक बड़ा इकोनॉमिक ड्राइवर होगा क्योंकि भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर में भारत के लिए जबरदस्त अवसर हैं। वाइब्रेंट गुजरात, भारत के लिए महत्वपूर्ण दूरदर्शी विचारों, इसके विकास, इसकी सेमीकंडक्टर शक्ति पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण विजनरी मंच है। इससे बड़ा अवसर कभी नहीं मिला, और मुझे लगता है कि हम इसे वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में महसूस कर सकते हैं।