हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री के साथ एक शानदार बैठक। वह भारत के विजनरी लीडर हैं तथा भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत समर्पित हैं। हम अपने साणंद प्रोजेक्ट में हो रही प्रगति के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी देने का अवसर पाकर प्रसन्न हैं। यह बैठक इसके साथ-साथ भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए वर्कफोर्स को बढ़ाने पर माइक्रोन के फोकस पर केन्द्रित थी।