मैं वित्त मंत्री की उस बजट को पेश करने के लिए सराहना करता हूं जो एक विशाल और अत्यधिक संभावना वाली अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के विश्वास को प्रदर्शित करता है। ये बजट उत्तम शासन, दूरदर्शी सुधारों की निरंतरता, स्पष्ट दृष्टिकोण और रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर अभूतपूर्व जोर, सतत और समावेशी विकास के साथ-साथ तकनीकी उत्कृष्टता के स्तंभों पर विकसित भारत की ओर अग्रसर है। यह बजट माननीय प्रधानमंत्री के अमृत काल के युग का नेतृत्व करने के असाधारण दृष्टिकोण पर आधारित है और भारत को सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के एक चमकते उदाहरण के रूप में वैश्विक मंच पर स्थापित करता है।