आज, भारत सरकार ने पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से जुड़कर वैश्विक नेतृत्व और विजन का प्रदर्शन किया है। यह ऐतिहासिक फैसला भारत को वृद्धि और विकास की राह पर आगे ले जाएगा। मैं भारत को उसके जलवायु नेतृत्व और एक मजबूत आंदोलन का निर्माण करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हम दुनिया के हर कोने से देख रहे हैं कि इस साल जितनी जल्दी संभव हो समझौते को लागू कर दिया जाए। जलवायु समझौते को भारत की मंजूरी ने दुनिया को इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है।