खेल के साथ साथ खिलाड़ियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन और प्रोत्साहन उल्लेखनीय है। मुझे रियो आलम्पिक्स में कड़ा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के लिए उनका समर्थन और उत्साहवर्धन याद है। वे अक्सर इस बात का जिक्र करते रहते हैं कि देश के विकास और लाइफस्टाइल से प्रेरित कई तरह की बीमारियों को दूर करने में खेल का योगदान काफी महत्वपूर्ण है।