सज्जन जिंदल, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, जेएसडब्ल्यू स्टील
अगर हम आगे बढ़ना चाहते हैं, अपनी अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं, कर प्रणालियों की संख्या को कम करना चाहते हैं और व्यापार करने की प्रक्रिया को आसान बनाना चाहते हैं तो हमें इस तरह के निर्णय लेने होंगे। थोड़े समय के लिए कुछ परेशानियाँ होंगी लेकिन मैं मानता हूँ कि जीएसटी एक गेम चेंजर सिद्ध होगा और इसके दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे।